Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के शहर चांदपुर में देवी मंदिर से रामलीला मैदान चांदपुर तक खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बृजेश पाल गुरु, एवं पवन कुमार ,यजमान अंकित बंसल, एवं आशीष बंसल, मुस्तफाबाद वाले, मोहित वर्मा मुरादाबाद, से पूनम साई

मुरादनगर से, मनु वर्मा चांदपुर से, शुभम गर्ग चांदपुर से, विशाल यात्रा फूलों कि वर्षा ,फूलों की होली, भव्य श्रृंगार कर निकाली गई शोभा‌ यात्रा बड़े धूमधाम के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया एवं देवी मंदिर से मेन बाजार में होते हुए रामलीला मैदान में यह शोभा यात्रा पहुंची जहां पर जाकर के शोभायात्रा का समापन किया गया। शहर के सभी गणमान्य लोग एवं युवा पुरुष स्त्री और बच्चियां एवं बच्चे

सभी लोगों ने इस खाटू श्याम की शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई सभी लोगों ने एक दूसरे को फूलों की होली खेली और पुष्प वर्षा के द्वारा सभी को आकर्षित किया गया।
तथा जय खाटू श्याम जय श्री राम इत्यादि नारों से शहर चांदपुर की गलियां गुन्जायेमान थी बहुत सुंदर दृश्य दिखाई पड़ रहा था।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *