
रिपोर्ट -जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आज दिनांक 20 मार्च 2024 को समाजवादी आंदोलन पार्टी के नगीना लोकसभा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह दिवाकर अपना नामांकन कराने के लिए जिला कलेक्ट बिजनौर पहुंचे। अपने समर्थकों के साथ पर्चा लिया धर्मवीर दिवाकर ने बताया कि मैं ग्राम पनियाला नूरपुर ब्लॉक के एक गरीब धोबी परिवार के घर में जन्म लिया है। और नूरपुर रामनगर मोहल्ला में रहकर

अपने परिवार की गुजर बसर करता हूं। मैं आप लोगों के बीच का रहने वाला हूं कोई बाहरी प्रत्याशी नहीं हूं आप अपना कीमती वोट अगर मुझे देंगे तो मेरी जीत नहीं बल्कि जिला बिजनौर की आवाम की जीत होगी ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी की जीत होगी ।राष्ट्रीय कोष अध्यक्ष नवाब मलिक की जीत होगी। मुझे नगीना लोकसभा में कुछ अच्छा कर दिखाने की तमन्ना है ।आपने मुझे अपना कीमती वोट दिया तो मैं सदा आपका आभारी रहूंगा