रिपोर्ट- विक्की जोशी
बिजनौर परिपाटी न्यूज। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजि॰) की एक आवश्यक बैठक ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई , जिसमे संगठन के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक में संगठन का विस्तार करने पर ज़ोर दिया गया साथ ही संगठन के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल की पुष्टि पर संगठन के युवा ज़िला मंत्री गंज निवासी वासु अग्रवाल को संगठन का युवा ज़िला महामंत्री का दाईत्व सौपा

गया । बैठक में आने वाले समय में त्योहारों पर कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई जिसमे होली मिलन कार्यक्रम , ईद , नवरात्रों के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई । साथ ही में युवा ज़िला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने संगठन का विस्तार जिसमे अलग अलग छेत्रों में संगठन की इकाइयाँ बनाने पर उन्होंने ज़ोर दिया । ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में संगठन

का विस्तार स्मस्त ज़िले में किया जाएगा एवं एक एक नगर में संगठन की इकाइयाँ गठित की जायेगी । बैठक में ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता , ज़िला संरक्षक अनिल कंबोज , ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल , युवा ज़िला अध्यक्ष राहुल वर्मा , ज़िला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी , ज़िला संगठन मंत्री तुफैल अहमद , नगर अध्यक्ष बिजनौर संजू शर्मा उपस्थित रहे ।