Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किसान नेता चौ० अजय वीर सिंह एड० ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय से शाहजहां रोड़ स्थित रालोद के मुख्य कार्यालय पर मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बातचीत की।


रालोद मुखिया ने एनडीए गठबंधन लोकसभा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन के 400 प्लस सांसदों को भेजने के लिए एकजुटता से लोकसभा चुनाव में जुट जाएं।

सूत्रों के अनुसार चौ० अजयवीर सिंह एड० को शीघ्र ही एनडीए गठबंधन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती हैं।इस मौके पर किसान नेता चौ० अजयवीर सिंह के साथ मनोज वर्मा एवं डेविड त्यागी आदि शामिल रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *