
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
तिगरी, चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। दिनांक 12 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की तहसील चांदपुर में स्थित एस0 पी0 कॉलेज तिगरी चाँदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का (कौशल विकास हेतु युवा) शिविर स्थल अजुपुरा जट में पंचम दिवस में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवक /सेविकाओं ने किया।

मतदाता जागरूकता एवं समाज में लोकतंत्र की भूमिका विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवक/ स्वयसेविकाओ सोनी, सना , अलका , निर्मल,आकांक्षा आदि ने गांव में लोकतंत्र पर अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने सभी स्वयंसेवक / सेविकाओं से और बस्ती के लोगों से वोट बनवाने की अपील की और एक मजबूत लोकतंत्र में मत की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किया । महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बस्ती के लोगों से अपने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट बनवाने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी ने किया।इस अवसर पर समस्त स्वयंसेवक/ सेविकाएं उपस्थित ‘रहे। आज हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाओं में कपिल शर्मा, सुम्बुल , राजेन्द्र पाल सिंह,के साथ साथ एसपी कालेज आफ फार्मेसी से पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार, मरयम शकील, काजल, आदि का विशेष सहयोग रहा।