Spread the love

रिपोर्टर अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग की किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन की गुप्त सूचना मिली थी इसके बाद जीआरपी व आरपीआफ अलर्ट मोड पर आ गई हालांकि इस दौरान कोई भी आंदोलन कर्मी या किसी भी किसान संगठन का सदस्य रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा और रेलवे सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। प्राप्त समाचार अनुसार मामला जनपद बिजनौर के चांदपुर रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आज किसान संगठन के लोग चांदपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल रोको आंदोलन में शामिल होंगे लिहाजा रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और जीआरपी

पुलिस सुबह से अलर्ट मोड पर आ गई सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी व आरपीआफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म परिसर व रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग की। जीआरपी आरपीआफ की टीम रेलवे स्टेशन पर कैंप किया और सूचना को लेकर सजग और सतर्कता बरतती रही हालांकि गजरौला से तीन और नजीबाबाद से एक ट्रेन आकर गजरौला ट्रक पर चली गई परंतु किसान संगठन की ओर से रेलवे स्टेशन पर नहीं आने से रेलवे सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली उप निरक्षक अशोक कुमार वर्मा मुख्य आरक्षी गुलफाम मोहम्मद आरक्षी वीरेंद्र कुमार आरक्षी गंगाधर गुर्जर जीआरपी चौकी चांदपुर एवं उप निरक्षक विनोद कुमार चौकी आरपीआफ बिजनौर भी शामिल रहेमामले में चौकी जीआरपी चांदपुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी आज किसानों द्वारा रेलवे रोको आंदोलन चलाया जाएगा इसी को लेकर जीआरपी व आरपीआफ अलर्ट हो गई हमने रेलवे स्टेशन पर कैंप किया प्लेटफार्म परिसर व ट्रैक पर पेट्रोलिंग की पैदल ग्रस्त किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद