Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर नगला में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की टीम ने अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा जिला महामंत्री मुनेश चन्द्र शर्मा तथा भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने संयुक्त रूप से गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में दो पशु बीमार अवस्था में मिले। जिनके लिए जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने एसडीएम

चांदपुर तथा बीडीओ नूरपुर को फोन कर गौशाला की यथा स्थिति की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने पशुधन प्रसार अधिकारी चंद्रपाल सिंह को अस्थाई गौशाला में बीमार पशुओं की चिकित्सा के लिए भेजा जहां पहुंचकर चंद्रपाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी ने बीमार पशुओं का इलाज किया। बता दें कि अस्थाई गौशाला पूरनपुर नगला के प्रधान जोगिंदर कुमार के नेतृत्व में चल रही है वहीं पास में पशुओं के शमशान स्थल पर कई पशुओं के शव पड़े मिले जिसमें से भारी दुर्गंध फैल रही थी। प्रधान जोगिंदर कुमार का कहना है कि पड़ोस के गांव के लोग अपने मृत पशुओं को यहां जबरदस्ती डाल कर चले जाते हैं मना करने पर ग्रामीण उनके साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा अल्प प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सलीम अहमद तथा महा मंत्री ने मुनेश चंद शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधान को निर्देशित किया जाए कि मृत पशुओं के शव जमीन में जेसीबी मशीन से दफनवाये जाए। ताकि किसी तरह की दुर्गंध ना फैल कर कोई भयंकर बीमारी न फैल सके। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की टीम ने गौशाला में प्रधान जोगिंदर कुमार से कहकर पशुओं के लिए पानी तथा चारे की व्यवस्था कराई।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद