Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) प्रियंका मॉडर्न स्कूल का पहला वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शनिवार की शाम को क्षेत्र के राजा का ताजपुर स्थित प्रियंका मॉडर्न स्कूल के प्रथम वार्षिक उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम धामपुर रीतू रानी, ऑडिटर शुभम कुमार, विधायक अशोक कुमार राणा, प्रियंकर राणा,

ज्योति किरन राणा, उड़ित नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के संमुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, योगाभ्यास प्राणायाम, मोबाईल फोन के उपयोग व दुरुपयोग, भ्रष्टाचार पर झलकियां, पंजाबी भांगड़ा आदि की प्रस्तुतियां से दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे मुन्हे बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देख अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल को गुंजायमान कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम रीतू रानी ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए राणा परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में नित नई ऊंचाई पर विराजमान होने तथा ग्रामीण इलाकों के बच्चों को इतनी बेहतर शिक्षा व संस्कार प्रदान करने के लिए बधाई दी। विधायक अशोक कुमार राणा ने प्रियंका स्कूल के परिचय पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि यदि हमें समाज के लिए कुछ करना है तो हम अपने बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षित बना दे जिससे आने वाले पीढ़ियां भी सैदव प्रकाशवान रहे। अच्छी शिक्षा ही एक मात्र रास्ता है एक सफल नागरिक बनने का। उन्होंने ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए प्रियंका मॉर्डन को खोलकर शिक्षा के लिए एक कदम बढ़ाया है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर उड़ित नारायण सिंह, प्रबंध प्रशासिका रीतू रानी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, डॉ डीएस नेगी, डॉ शेखर अवस्थी, डॉ निर्देश चौहान, प्रमोद शर्मा, हर्षित वर्मा, अरविंद कुमार, हिमांशु कुमार आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी रानी एवं इमनुएल सेबेस्तन ने संयुक्त रूप से किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद