Spread the love

एसपी तंवर

तिगरी ,चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)।आज 10 मार्च 2024 दिन रविवार को एस० पी० कॉलेज तिगरी , चांदपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन को “पर्यावरण संरक्षण” दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर के प्रथम सत्र में महाविद्यालय की प्रथम इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम अजुपूरा जट मे रैली निकाली गयी और विभिन्न नारों जैसे ‘पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान’, ‘प्रदूषण हटाओ देश बचाओ’ तथा ‘पर्यावरण प्रदूषण हटाना है देश को स्वच्छ बनाना है’ आदि के द्वारा ग्राम वासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न उपाय बताते हुए जागरूक किया गया। शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी ने किया ।

महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने पर्यावरण संरक्षण पर अपना व्याख्यान देते हुए स्वयंसेविकाओं को बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण प्रधान रही है किंतु आधुनिकता में ढ़ला मनुष्य भौतिकता की तरफ ज्यादा आकर्षित होकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है जैसे कारखानों व गाड़ियों से निकला धुंआ, प्लास्टिक का उपयोग, पेड़ों का अत्यधिक कटाव, घरेलू कूड़े-कचरे का अनुचित निपटान, विभिन्न कारणों से नदियों का प्रदूषित जल इत्यादि। इसके अतिरिक्त डायरेक्टर अर्पित बंसल ने प्रदूषण पर्यावरण से श्वास प्रणाली को अधिक प्रभावित होना बताया और इससे होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर भी चर्चा की तथा विभिन्न चित्रों के माध्यम से स्वयं सेविकाओं का ज्ञानवर्धन किया। स्वयंसेविकाओं शीतल, तनु,रीम एजाज़, राबिया, इकरा, इफरा ,अंजलि, आदि ने भी अत्यधिक उत्साह व जिज्ञासा के साथ कार्यक्रम व व्याख्यान में अपनी सहभागिता दिखाई।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंध समिति और कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी के अतिरिक्त कपिल शर्मा,सुम्बुल, इंतिबा अनीस, गरिमा शर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह , कु0 रेखा, कु0संगीता ,जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार तथा उमेश सैलानी का विशेष सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद