रिपोर्टर / जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संत रविदास जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकल गई ।जिसमें संत रविदास कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एडवोकेट, मनदीप सिंह सेक्रेटरी, जितेंद्र सिंह कोसाध्यक्ष, गौतम सिंह उपाध्यक्ष, अजय सिंह उपाध्यक्ष, विकास सिंह मेंबर ,धर्मेंद्र व वीरेंद्र सिंह के द्वारा रविदास धर्मशाला पर पहुंचे सभी सम्मानित लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति हाजी

शमशाद अहमद फरीदी के द्वारा फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभ आरंभ किया गया ।जिसमें उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे ।उसके बाद शोभायात्रा रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर खद्दर बाजार से होते हुए चौक बाजार पहुंची वहां से चलकर बस स्टैंड पुलिया से होते हुए डॉक्टर संपूर्ण सिंह मार्ग से वापस चौक बाजार पहुंचकर मालियों वाले पुल से होते हुए रविदास धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई ।इस दौरान शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां निकल गई। व अखाड़े के द्वारा खिलाड़ियों ने अपने-अपने कर्तव दिखाए। इस दौरान रविदास कमेटी के सदस्यों व एस


आई बलराम सिंह के द्वारा सभी पत्रकारों, समाजसेवियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया ।और एस आई बलराम सिंह के द्वारा मीडिया से वार्ता करते हुए संत रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।इस दौरान मुस्लिम समाज के द्वारा चौक बाजार के पास टेंट लगाकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को नाश्ते का सामान वितरित किया गया ।जिसकी अगवाई ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद द्वारा की गई जिसमें कमरुल हाफिज सिद्दीकी, शाहरुख अहमद, शुभम वालिया, सुलेमान फरीदी, शहजाद अहमद फरीदी,अफजाल अहमद मेंबर, सहित कई लोगों ने सहयोग किया। तथा इसी क्रम में शिव बालाजी धाम मंदिर के पुजारी अर्जुन गिरी , ललित गिरी मोहित मेंबर, हरि सिंह चौहान भगवान दास सैनी, सतपाल सिंह लाइनमैन आदि के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय का वितरण किया गया। ताजपुर चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त रही।