रिपोर्टर अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पतियापाड़ा बाईपास रोड स्थित। कफील नर्सिंग होम के सामने खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है । बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बे खोफ चोर अस्पताल के सामने खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गया ।बाइक चोरी होने की

घटना अस्पताल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी कैद हो गई । जहां चोर बाइक चोरी कर लेजाता हुआ दिखाई दे रहा है ।दरअसल पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा बिजनौर चांदपुर

बाईपास रोड स्थित कफील नर्सिंग होम का है । आपको बता दूं कि कफील नर्सिंग होम कोतवाली चांदपुर से चंद दूरी पर है । जहां पर काम कर रहे हैं मोईन पुत्र जाहिद ग्राम उमरी पीर निवासी कफील नर्सिंग होम में वार्ड बॉय की नौकरी करता है। मोईन की ड्यूटी रात्रि की है । उनकी बाइक बीती रात्रि लगभग साढ़े 8 बज़े चोरी हो गई । चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । मोईन ने बताया चोरी की तहरीर थाना चांदपुर पर दे दी है थाना से दो पुलिसकर्मी भी आए थे जांच पड़ताल कर रहे हैं।