Spread the love

रिपोर्ट, अमित कुमार

कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़) सेंड मेरी कान्वेंट स्कूल मोड़ी हजरतपुर कांठ मे फन फेयर कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के व्यावसायिक दृष्टिकोण का सृजन करना था ।कार्यक्रम का उद्घाटननगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा ने फीता काटकर व दीपक जलाकर संयुक्त रूप से किया ।कार्यक्रम का प्रारम्भ

बच्चों ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गाकर एवं एकता में अनेकता नाटिका द्वारा किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि नगर पंचायत काँठ अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी व उनकी पत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा नसरीन इकबाल का स्वागत गुलदस्ता व शाल भेट करके स्कूल प्रबन्धक फादर मुकेश पाल रावत व प्रधानाचार्या सिस्टर हेलन सत्या ने किया ।फन फेयर में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाकर व विभिन्न प्रकार की आकर्षक प्रतिभा शैली व विभिन्न प्रकार के स्व निर्मित गेम्स से सभी का मन मोह लिया, फन फेयर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं अभिभावकों के अलावा अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं व अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया ।इसके अतिरिक्त विद्यालय में विभिन्न प्रकार के झूलों आकर्षक सामान की दुकानों का भी आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार शर्मा, अमित महेश्वरी,प्रखर रस्तोगी, अर्पित सहगल, विवस्वत सिंह, मयंक चौधरी,मृगांक चौधरी,राजकुमार, रोहित कुमार ,प्रदीप कुमार, पल्लवी विश्नोई,रीना चौहान,प्रकृति गौड़, जूली, अपर्णा,उन्नति,रेशमा, जोस रईस आदि का विशेष योगदान रहा ।व्हाइट, नगर पंचायत अध्यक्ष कांठ इकबाल आलम अंसारी स्कूल प्रबंधक फादर मुकेश पाल रावत

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद