Spread the love

रिपोर्ट–सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) श्री गुरु रविदास प्रेम सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह,विधायक ओम कुमार,ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह,नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, चन्द्रशेखर आजाद (रावण), जुगनू चौधरी, सरदार हरभजन सिंह, प्रदीप राणा,हाजी यामीन मंसूरी आदि को कमेटी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। शोभायात्रा से पूर्व रैन सवाई मे मुख्य अतिथि डॉ एम पी सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने पराधीनता को एक अभिशाप बताया।

जन्म के कारण कोई भी इंसान ऊंचा या नीचा नहीं होता बल्कि इंसान अपने कर्मों से ऊंचा या नीचा बनता है। प्रेमपाल सिंह रवि ने बताया की शोभा यात्रा का आरंभ नगर पालिका से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रविदास धर्मशाला परि संपन्न हुई। शोभा यात्रा में झांकियां अखाड़ा

मुख्य आकर्षण का केंद्र सिक्ख समाज द्वारा नगर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व जलपान से भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा में शहर एवं गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गुरु रविदास महाराज का आशिर्वाद प्राप्त

किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी प्रबंधक राम सिंह अध्यक्ष चेतराम सिंह, उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, सेक्रेटरी नितिन सिंह, उप सेक्रेटरी विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, उप कोषध्यक्ष मुकुल कुमार, ऑडिटर नकुल कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *