Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा, आगामी गन्ना बुआई सत्र के आरम्भ होने पर किसान भाईयो को सचेत करते हुए कहा कि पिछले सत्र मे गन्ने मे रेड रोट नामक बीमारी के पनपने से गन्ना उत्पादन बहुत प्रभावित हुआ है जिससे किसानो को बहुत बडा नुकसान हुआ है। साथ ही इस बिमारी से मानव के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव आ सकते है । रेड रोट नामक ये बिमारी गन्ने की कुछ प्रजाति मे अत्यधिक पायी गई है।

इसी बात को समझाते हुए डॉ गौतम सिंह ने किसान उत्थान और मानव कल्याण के लिए ऐसी प्रजाति जिसमे रेड रोट ज्यादा पाया गया है के बुआई ना करने का अनुरोध किसानो से किया है। साथ ही किसानो को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने किसानो से खेतो मे क्षमता से अधिक कीटनाशक दवाईया प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *