
रिपोर्ट-अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)बिजनौर जिले के चांदपुर का है जहां पुलिस परीक्षा देने वालों ने तहसील में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी चांदपुर को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को पुनः कराये जाने की मांग की। दोपहर में पुलिस परीक्षा देने वाले बड़ी संख्या में युवक युवतियां तहसील पहुंचे तथा मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी चांदपुर को ज्ञापन सौपकर मांग रखी।

मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 17 व 18 फरवरी को 4 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा सम्पन्न कराई गई थी। 18 फरवरी के प्रथम व द्वितीय पालियों के पेपर परीक्षा के समय से पूर्व ही टेलीग्राम व अन्य माध्यमों से वायलर हो गये थे। इससे अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। ज्ञापन में परीक्षा में धांधली करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने तथा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पुनः कराये जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में कृष्णा चौधरी, भानु चौधरी, आदिल खान, लक्ष्मी, शिवानी, महिमा चौधरी, सूरज कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, आदि शामिल थे।