
रिपोर्ट – ऋषिपाल सिंह/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया धामपुर।
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) धामपुर, शिवसेना यू0 बी0 टी0 पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व सुनिश्चित कार्यक्रम अनुसार जनपद संभल पहुंच कर बाबा हरिहर मन्दिर पर अतिक्रमण मुक्ति तथा पूजा अर्चना व जलाभिषेक की अनुमति लिए मुख्यमंत्री के नाम शिवसेना यू0 बी0 टी0 को ज्ञापन देना था।

ज्ञात हुआ था कि संभल में श्री कल्कि भगवान जी के मन्दिर के शिलान्यास हेतु मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आ रहें हैं। इसीलिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के शिवसैनिक मुरादाबाद इकट्ठे होकर संभल के लिए कूंच कर रहे थे।

चांदपुर क्षेत्र से जुड़े शिवसैनिक विकास त्यागी यूवा सेना जिला प्रमुख एवं शिवसेना प्रदेश महासचिव पं0 रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी के नेतृत्व में चांदपुर से धामपुर के शिवसैनिकों को लेकर मुरादाबाद के लिए जाना था।

किन्तु धामपुर पहुंच कर जैसे ही सभी शिवसैनिक शिवसेना मंडल प्रमुख एडवोकेट आर0 के0 आर्य0 की अगुवाई में सैंकड़ों शिवसैनिको के साथ धामपुर नगीना चौराहे पर पहुंचे। तभी वहां पहले से ही उपस्थित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने सभी शिवसैनिकों का रास्ता रोककर तथा ज्ञापन लेकर बैरंग लौटा दिया।

इस अवसर पर शिवसेना सैनिकों ने बाबा हरिहर मन्दिर में पूजा -अर्चना का प्रतिबंध हटाने के लिए मुख्यमंत्री जी के नाम प्राशासनिक पदाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश महासचिव पं0रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी, मुरादाबाद मंडल प्रमुख एडवोकेट आर0 के0 आर्य0, यूवा सेना जिला प्रमुख विकास त्यागी, भवानी सेना जिला प्रमुख श्रीमती सोनम त्यागी, भवानी सेना महासचिव मंगलेश देवी,सुखिया देवी,जिला महासचिव विनोद चौहान, जिला सचिव हरीश शर्मा, तहसील प्रमुख अशोक शर्मा, संजीव बिल्ला,रवि,आसू,बिरेन्द्र, यशवंतसिंह,रामसिंह,सतीश,अभय, ब्रजमोहन प्रजापति,क्षेत्रपालसिंह,रामपाल सिंह, अतुल त्यागी, प्रमोद त्यागी,अमित त्यागी,संजीव त्यागी,श्री मति कान्ति देवी, रेनू देवी, सोमवती देवी, दुलारी देवी, कुसुम देवी,तनु, साक्षी , राखी देवी, अंकिता देवी,पूनम देवी,शांति देवी,संजो देवी,रेणु देवी,प्रियंका देवी,इत्यादि सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया।
