रिपोर्ट – अमित सैनी / रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। शुक्रवार को मंगलोर गुड मंडी एक दिन की किसान हरताल में जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। यहां पर किसानों की एक पंचायत हुई। पंचायत में यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि सरकार ने जो हमसे वादे किए थे वह किसी भी रूप में पूरे नहीं किए हैं इसलिए हमें मजबूरी में सड़कों पर उतरना पर रहा है और किसान लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं।अफसर किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। साथ ही उन्होने कहा के किसानो के साथ जो भी अत्याचार शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर हुए हैं हम उसका विरोध करते है ओर सीओ मंगलोर को प्रधान मंत्री और

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक विज्ञापन सोपा गया जिसमे लिखा था दिल्ली में तीन कृषि कानूनो के खिलाफ चले 13 महीने के आंदोलन में जिन किसानों की समस्याओ पर भारत सरकार ने आंदोलन स्थगित कराया था वह पूरी नहीं हुई है और सरकार द्वारा किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। किसानों का दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं है। इसलिए अब किसान संघर्ष के रास्ते को अपनाएगा।

किसी भी सूरत में अब उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओर आज संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम पर भारत बंद के दौरान यह ज्ञापन भिजवाया जा रहा है आशा है आप समय रहते किसानो की समस्याओं का समाधान करेंगे ,यह है किसानों की प्रमुख मांगे, MSP गारंटी कानून बनाया जाए किसानों की फसललें MSP पर ही बिके, सरकार की घोषणा के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया जाए, आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए,आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए, लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्याराओ को सजा दी जाएगी ,उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के कारण किसानों को खेती करने के लिए बिजली मुफ्त दी जाए, जनपद हरिद्वार में आई आपदा से किसानों की फसले बर्बाद हो गई है इस कारण किसानों का कर्जा व बिजली बिल माफ किए जाए, आंदोलन के समय मौजूद रहे किसान जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, संजय चौधरी, रवि कुमार, सुभाष सिंह ढिल्लों संयुक्त किसान मोर्चा, हरिंदर कुमार,संजय चौधरी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, सूबा सिंह ढिल्लों संयुक्त किसान मोर्चा, गुरप्रीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, सुकरमपाल सिंह कोषाध्यक्ष, जसमीत सिंह जोगिंदर सिंह तहसील सचिव, करनाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला मिडिया प्रभारी हरिद्वार बिक्रमजीत सिंह एवं सैकरो किसान साथी मौजूद रहे ।
