रिपोर्ट – इरफान अंसारी / विशेष संवाददाता (परिपाटी न्यूज़ मीडिया )बिजनौर
बिज़नौर(परिपाटी न्यूज़)।बिजनौर पुलिस ने युवती को सकुशल किया रेस्क्यु, युवती को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। युवती ने वीडियो में कहा कि “मैं अपने आप को दूंगी मृत्यु दण्ड, अपने आप को दूंगी दर्दनाक मौत, बिजनौर पुलिस बैराज पर से मेरी लाश उठाकर ले जाए, मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति, बिजनौर पुलिस और मेरे ससुराल वाले होंगे, मेरी मौत के बाद मीडिया वाले मेरी खबर जरूर चलाएं।” आखिर यह सब क्यों कहा युवती ने, ऐसी क्या मजबूरियां रही की युवती को यह सब कहने पर मजबूर होना पड़ा, आखिर क्यों करना चाह रही थी युवती आत्महत्या। तो सुनिए युवती के ही मुंह से उसका जवाब।

दरअसल युवती का दहेज प्रतिषेध अधि० से सम्बन्धित एक मुकदमा बनाम संदीप, हरपाल, नीरज, विपुल उर्फ अभिषेक, सोनू उर्फ मोहित, पवन, नीलू, अंजू, जूली, फूलवती के विरुद्ध पंजीकृत था, जिसमे विवेचना उपरान्त दिनांक 15.12.2023 को सभी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था व अभियुक्त पवन, संदीप के विरुद्ध दिनांक 25.01.2024 को आरोप न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। युवती के पति के द्वारा एक अन्य महिला से शादी कर ली गयी है। युवती के ससुर हरपाल ने युवती व युवती के परिवारीजनों के विरुद्ध न्यायलय में मुकदमा दायर किया हुआ है। युवती ने अपने परिवार के विरुद्ध अपने ससुर हरपाल के द्वारा मुकदमा दायर किये जाने से नाराज होकर आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठाया। आत्महत्या की वीडियो वाइरल होने तथा पुलिस को सूचना मिलते ही संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा कविता को रेस्क्यू कराया गया व उसकी काउंसलिग की गयी । महिला पुलिस उप निरक्षक द्वारा युवती के परिजनों की उपस्थिति में युवती की काउंसलिंग की गई तो युवती ने बताया की उसे कोई परेशानी नहीं है। युवती अपने मुकदमे तथा अपने ससुर हरपाल द्वारा न्यायालय में दायर किये गये मुकदमे में फैसला चाहती है। फिलहाल युवती अपने माता-पिता के घर ग्राम फरिदपुर दर्गों में परिवार के साथ सकुशल मौजूद है।