अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। आज दिनांक 24/01/2024 नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा मुखर्जी चौक ,घाट तिराहा, आईएसबीटी रोड, में सिंगल यूज़ प्लास्टिक /पॉलिथीन एवं गंदगी के खिलाफ 15 दुकानदारों का चालान कर ₹5500 अर्थदंड वसूला गया, तथा 04 kg प्लास्टिक/पॉलिथीन जप्त की गई,टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सुभाष सेमवाल,पर्यावरण पर्यवेक्षक विनेश उपस्थित रहे।
