Spread the love

रिपोर्ट- मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया अफ़जलगढ़

अफजलगढ़ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। जिला बिजनौर के कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम हिदायतपुर निवासी शहजाद अहमद पुत्र तौफीक अहमद ने 8 जनवरी को अफजलगढ़ तहरीर देकर बताया था कि उसके छोटे भाई की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस पेट्रोल पंप के सामने जन सेवा केंद्र के पास से चोरी हो गई थी उसकी तहरीर कोतवाली अफजलगढ़ को देखकर चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट कोतवाली अफजलगढ़ में दर्ज कराई थी।

जिसको कोतवाल अफजलगढ़ ने अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अपराध संख्या 6/24 व आईपीसी की धारा 379 के विरुद्ध जांच शुरू कर दी थी जिसमें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधी निशांत राघव पुत्र जगबीर सिंह ग्राम कद्राबाद विजयनगर के रूप में हुई थी जिसको पुलिस ने निशांत राघव व चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया था कुछ समय पश्चात निशांत राघव को मेडिकल के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा था परंतु वह रास्ते से पुलिस को चकमा देकर व फरार हो गया था जिसको पुलिस क्षेत्राधिकार व कोतवाल अफजलगढ़ ने एक टीम गठित कर फरार अभियुक्त निशांत राघव को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया था जिसको 20 जनवरी 2024 सुबह सुआवाला नहर के पास कोतवाली प्रभारी राजकुमार सरोज व उपनिरीक्ष सुमित राठी आरक्षी भूपेंद्र आरक्षी जबर आरक्षी राहुल कुमार ने दो सप्ताह बाद गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *