Spread the love

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में निकाली जा रही श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा का गुरुद्वारा रोड पहुंचने पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंध कमेटी के नेतृत्व में सिख संगत पुष्पवर्षा कर स्वागत करेगी। कमेटी के मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर ने प्रेसनोट द्वारा जानकारी दी। मिटींग के दौरान उप प्रधान रिंकू सिंह भाटिया ने कहा कि इस पवित्र स्थान के लिये सिखों ने भी अपना बलिदान दिया है।

इसलिए सिखों की सहभागिता जरूरी है।शनिवार को दोपहर कमेटी के उप प्रधान रिंकू सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह मुन्ना, सलाहकार अजीत सिंह, रविंद्र सिंह मिक्की, रोहित सिंह मुंशी, शम्मी सिंह, मैनेजर सिंह राजू आदि मुख्य पदा- धिकारियों की एक बैठक गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय पर हुई। जिसम़े शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों की रुपरेखा बनाई गई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *