
रिपोर्ट- एसपी तंवर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर के ग्राउंड पर श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम को 30 ओवर में 170 रन का स्कोर बनाया। उनकी ओर से अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए कप्तान वंश अग्रवाल ने 45 और तन्मय राठी ने 30 रन बनाए।

अक्ष प्रताप सिंह ने 20 रन बनाए। धामपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम की ओर से मो. फरहान और अचल प्रताप ने 2-2 विकेट हासिल किये। बाद में बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम 17 ओवर 156 रन पर ऑल आउट हो गई, और 14 रन से मैच हार गई। उनकी ओर से अचल प्रताप ने 43, गुंजीत चौहान ने 20 और कान्हा ने 25 रन का स्कोर बनाया। डीडीपीएस टीम की ओर से भाग्यशाली कुमार और वंश अग्रवाल, आर्यन देव ने 2,2 विकेट प्राप्त किये, और आदित्य सैनी, अश्विन ने 1,1 विकेट लिये। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश अग्रवाल को उनके ऑल राउंड खेल के लिए दिया गया।