Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की मीटिंग में नव मनोनीत पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए। शनिवार को स्याऊ तहसील चौराहा स्थित शुभकामना होटल में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी संगठन द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष पद पर समाजसेवी

हर्षित बहादुर आर्य तथा जिला कानूनी सलाहकार भीम सिंह एडवोकेट तथा दाता राम शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष चांदपुर घोषित करने के बाद उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने भी बिजनौर सिटी नगर अध्यक्ष फहीम अहमद, मौ0 अमन को सदस्य, विधान सभा अध्यक्ष बिजनौर ताजीमुद्दीनआदि का माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों तथा सदस्यों से गौ माता के हित में काम करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने भी सभी कार्यकर्ताओं से गौ माता के हितों की रक्षा और सुरक्षा करने की शपथ दिलवाई।

जिला महामंत्री डा मुनेश चंद शर्मा तथा बहादुर शाह जफर ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। ठाकुर राय बहादुर आर्य ने पशुओं के अवशेषों को जमीन में दफनाने पर बल दिया अन्यथा अवशेष इधर-उधर डालने पर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ठाकुर राय बहादुर आर्य ने की तथा संचालन सलीम अहमद पत्रकार ने किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, डा मुनेश चंद्र शर्मा, हर्षित बहादुर आर्य,भीम सिंह एडवोके, ठाकुर राय बहादुर आर्य, शक्ति शर्मा, दाताराम शर्मा, सुधीर सैनी, राधा रानी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से सलीम अहमद, बहादुर शाह जफर, हकीम इसरार अहमद विधानसभा अध्यक्ष चांदपुर,अब्दुल हफीज चांदपुर नगर अध्यक्ष,बाबू खान ब्लॉक जलीलपुर अध्यक्ष,ताजीमुद्दीन विधानसभा अध्यक्ष बिजनौर, फहीम अहमद बिजनौर नगर अध्यक्ष,वसीम अहमद विधानसभा उपाध्यक्ष चांदपुर, सुधीर सैनी, डा मौमिन, मोहम्मद अजमल सैफ, इरफान अंसारी, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *