रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) अयोध्या में भव्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को सजीव प्रसारण नूरपुर के राम भक्त भी देख सकेंगे। नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने बताया कि 16 से 22 जनवरी तक पूरे नूरपुर में साउंड से रामधुन चलायी जा रही है जिससे पुरा नूरपुर रामधुन में लीन हो गया है 22 जनवरी को रामलीला मैदान में हवन और

एल ई डी लगवाकर अयोध्या के समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान परिवार की ओर रामभक्तों को भंडारा ग्रहण कराया जायेगा। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने नगर और ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों के रामभक्तों से भंडारे में शामिल होने की अपील की है।