
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि गन्ने के मुल्य में तीन साल के बाद मात्र बीस रुपए की बढ़ोतरी कर सरकार किसानों के साथ धोखा किया है।

सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कि गन्ना चार सौ रुपए प्रति क्विंटल कोल्हू पर बिक रहा है। यह सरकार गरीब बेरोजगार मजदूर सबको ठगने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर गन्ने के मुल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।