Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग व पुलिस महानिरीक्षक ए०एन०टी०एफ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे दिनांक 17 जनवरी 2024

को थाना AHTU खीरी से प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ,म0आ0 नीरज गिल, म0आ0 सीमा सिहं चौहान की टीम द्वारा थाना खमरिया, ईसानगर, धौरहरा के क्षेत्र में भिन्न भिन्न स्थानों पर स्थित बस स्टॉप, होटल, ढाबों पर बालश्रम, अनैतिक देह व्यापार व मानव तस्करी तथा नशीले पदार्थों की नाबालिक बच्चों से बिक्री न करने के विरुद्ध पोस्टर पैंपलेट चस्पा करते हुए व चैकिंग अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरुक किया गया। चेकिंग अभियान के अन्तर्गत होटल ढाबों को चेक किया गया। चैकिंग के दौरान होटल मालिक व कर्मचारियों को बालश्रम, अनैतिक देह व्यापार व मानव तस्करी तथा नशीले पदार्थों की नाबालिक बच्चों को बिक्री न करने के संबंध निर्देशित करते हुऐ जागरूक किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *