Spread the love

रिपोर्ट-कपिल सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 06 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 01 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करके परिजन के सुपुर्द किया गया। दिनांक 16 जनवरी 2024 को थाना मैगलगंज पर प्राप्त सूचना कि सुनील पुत्र जानकी प्रसाद निवासी डण्डौरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी की पुत्री प्रियांसी उम्र 06 वर्ष अपने परिजनों के साथ मेला देखने के लिए आय़ी थी।

जो मेले में अचानक अपने परिवारीजनों से बिछड गई। घटना की सूचना पर थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रियांसी उपरोक्त को 01 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *