Spread the love


रिपोर्ट -हरिओम सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज)। एसएसबी कमाण्डेन्ट व क्षेत्राधिकारी निघासन द्वारा संयुक्त रुप से भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर स्थित थाना तिकुनिया क्षेत्रान्तर्गत बरसौला कैंप में सम्भ्रान्त व्यक्तियों व मीडियाकर्मियों के साथ बैठक की गई व सीमा पर सघन पैट्रोलिंग की गई।

दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी के नेपाल राष्ट्र की सीमा से लगने वाले थानों द्वारा भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सघन चैकिंग व फुट पैट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.01.2024 को एसएसबी कमाण्डेन्ट महोदय मय एसएसबी फोर्स व क्षेत्राधिकारी निघासन मय पुलिस फोर्स द्वारा भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर स्थित थाना तिकुनिया क्षेत्रान्तर्गत बरसौला कैम्प में स्थानीय संभ्रान्त व्यक्तियों व मीडियाकर्मियों के साथ बैठक की गई व भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर फुट पैट्रोलिंग की गई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *