Spread the love

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। वी० टी० ई० एच० मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में इलैक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ० काउंट सीजर मैटी की 215 वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में डॉ० काउंट सीजर मैटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उप प्राचार्य डॉ० एम० के० कटारिया ने इलैक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ० काउंट सीजर मैटी को याद करते हुए उनके सिद्धांतो और आदर्शो को जीवन में अंगीकार करने का आहवान किया। डॉ० कटारिया ने इलैक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार – प्रसार पर जोर देते हुए अपनी चिकित्सा पद्धति में ही रोगों का निदान करने की अपील की।


एनाटोमी विभाध्यक्ष डॉ० ब्रजवीर सिंह की अध्यक्षता और प्राचार्य डॉ० आर० के० त्यागी के संचालन में आयोजित समारोह की मुख्यअतिथि डॉ० रेनू त्यागी, विशिष्ठ अतिथि डॉ० पूनम शर्मा, डॉ० कुमुद त्यागी, डॉ० ए० के० रावत, डॉ० विपुल त्यागी, डॉ० राहुल चौधरी, डॉ० अनीसुद्दीन मंसूरी, डॉ० अतुल शर्मा, डॉ० आर० के० सैनी, डॉ० फारूक, डॉ० राहुल कुमार, डॉ० आनन्द कुमार, डॉ० सुरेश कश्यप, डॉ० उमर, डॉ० सिद्धार्थ शर्मा, डॉ० संचित अग्रवाल, डॉ० यशराज सिंह, डॉ० दिनेश सिंह, डॉ० नरेन्द्र सिंह, डॉ० यूसुफ, डॉ० अशरफ, डॉ० शेर सिंह, डॉ० अकील अहमद,आरती कश्यप, सना परवीन, अतुबा खान, गौरव जीत, अजय कुमार, प्रत्यक्ष त्यागी, शिवांश, विभाशु, मौहम्मद आदिल सिद्दीकी, जशवीर सिंह, स्वीकार, पुष्पेन्द्र कुमार, दिनेश दीवाना एवं जयदीप आदि ने डॉ० काउंट सीजर मैटी को नमन किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *