Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) नगर में स्वयंसेवकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या से आये पूजित‌ अक्षत का वितरण किया गया। घर घर जाकर स्वयंसेवक व भाजपा काय॔कताओं ने अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत का वितरण किया साथ ही सभी श्री राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक स्थलों व अपने घरों को दिपावली की तरह दीयो से सजाने का अनुरोध किया। भाजपा नेत्री डॉ शीला राणा ने अपने निवास स्थान पर तिलक लगाकर सभी राम

भक्तों का स्वागत किया और अयोध्या से आए पवित्र अक्षत ग्रहण किये। इस दौरान स्वयंसेवक पुष्कर जिला प्रचारक प्रमुख बिजनौर, नगर प्रचार प्रमुख लाखन, नगर कार्यवाह नवीन, भाजपा के नवनियुक्त नूरपुर मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ,डी सी एफ चैयरमेन पुष्पेंद्र शेखावत, जिला मंत्री अ मोर्चा स गुरनाम सिंह भाटिया, गौरव त्यागी, प्रदीप राणा, राजन कर्णवाल, शुभम चौधरी, नवनीत चौहान आदि ने टोली बनाकर जय श्रीराम के घोष के साथ घर घर जाकर सभी राम भक्तों को अयोध्या से आये पूजित अक्षत का वितरण किया |

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद