रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में श्री राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम किये गये। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम जय जय राम के नारों के साथ अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत ग्राम राजा का

ताजपुर में भ्रमण कर सभी ग्राम वासियों के परिवार में पूजित अक्षत पहुंचाए गए और अयोध्या धाम पहुंच कर प्रभु श्री राम के दर्शन करने का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ अरुण अग्रवाल और मंडल उपाध्यक्ष चेतराम सिंह पाल ने अयोध्या के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्रभु श्री राम के आदर्शो पर चलने का अनूरोध किया। कार्यक्रम में ठेकेदार अनिल चंद्र पंडित राकेश शर्मा कमल वर्मा, कुंवरपाल पाल सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।