Spread the love

पत्रकार बिक्रमजीत सिंह

(हरिद्वार परिपाटी न्यूज़) पुरानी पेंशन वहाली योजना संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व्यापी आव्हान पर गत 8 तारीख से चलाया जारहा क्रमिक भूख हड़ताल कार्यक्रम आज सायं भूख हड़तालियों को चाय और बिस्कुट खिलाकर समाप्त हो गया।संयुक्त मोर्चा के महत्वपूर्ण घटक नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलवे स्टेशन पर चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर पुरानी पेंशन बहाली की माँग पर जोरदार समर्थन किया । राज्य

कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल कर रहे रेलवे कर्मचारियों को चाय व बिस्कुट से अनशन तुड़वाया।नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अजय कुमार तोमर के नेतृत्व में आंदोलन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे। संयुक्त मोर्चा के एक दूसरे महत्वपूर्ण घटक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उ प्र के प्रांतीय उपमहामंत्री जे पी चाहर, हरिद्वार के पूर्व जिलाध्यक्ष बी पी चौहान, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष एस पी चमोली आदि से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर आन्दोलकरियो को समर्थन देकर हौसला बढ़ाया।तय कार्यक्रम के अनुसार सायं काल जे पी चाहर, बी पी चौहान, एस पी चमोली, दिनेश लखेड़ा ने संयुक्त रूप से आन्दोलनकारियीं को चाय पिलाकर अनशन खत्म कराया।आज के कार्यक्रम में एन आर ऐम यू के शाखाध्यक्ष वी के श्रीवास्तव, सह शाखा सचिव गोपाल चौधरी आदि ने भागदारी की

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *