
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के ब्लाक नूरपुर के वार्ड नंबर 35- के तृतीय ग्राम हीमपुर बुजुर्ग में तालाब कि बाउंड्री का ईंट रखकर शिलान्यास किया गया।

नूरपुर ब्लॉक वार्ड नंबर 35 के ग्राम हीमपुर बुजुर्ग का है मामला जहां पर जिला पंचायत द्वारा तालाब की बाउंड्री का निर्माण कार्य होना था इसी पर्यवेक्षय में साल के तीसरे दिन बुधवार को समाजसेवी रईस अहमद अंसारी वह नौशाद अहमद भट्टे वालों ने ईट रखकर बाउंड्री का शुभारंभ कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य शफीक अंसारी ने बताया कि गांव का यह तालाब आबादी के बीचों बीच है तालाब में

बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है गांव के लोगों की मांग पर जिला पंचायत द्वारा तालाब की बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी ,रईस अहमद अंसारी नौशाद अहमद भट्टे वाले मुर्तुजा ,अंसारी ,तफसीस अहमद अंसारी ,अशफाक अहमद , मोहम्मद दानिश, ,आदि सैकड़ो ग्रामीण वहां पर मौजूद रहे।