
रिपोर्ट – इरफान अंसारी / विशेष संवाददाता (परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिज़नौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। हीमपुर दीपा से अपने गांव फतेहपुर के लिए जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।बदरअसल आप को बता दें पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा का है। जहां थाना हीमपुर दीपा पर सुचना मिली की पुनीत उर्फ बल्ली पुत्र भोग़ेन्द सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर कला थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर कस्बा हीमपुर दीपा से अपने गांव फतेहपुर के लिए जा रहे था जेसे ही पुनीत नवादा वाले रास्ते पर पहुंचा तो

अचानक दो अज्ञात व्यक्तियो ने पुनीत पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस मे पुनीत के बाय हाथ की कोहनी के ऊपर गोली लग गई। वही सुचाना मिलता ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल यूवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं उच्च अधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण भी किया गया। पुनीत के भाई की तहरीर के आधार पर थाना हीमपुर दीपा पर अनेक धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।