Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)जनपद बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल सीज़ कर बड़ी कार्यवाही की है
साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर चांदपुर पुलिस की नज़र है।

प्राप्त समाचार अनुसार यह पूरा मामला चांदपुर के बिजनौर रोड हल्दौर चौराहे के निकट का है। चांदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान साइलेंसर मोडिफाइड कराकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट को पकड़ा लिया बुलेट चालक ने मौके पर दस्तावेज नहीं दिखाएं पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल को थाने ले गई । थाना प्रभारी निरीक्षक

संजय कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर मोडिफाइड कराकर पटाखा छोड़कर दहशत फैलाने वालों की बार बार शिकायत मिल रही थी । आज चेकिंग के दौरान साइलेंसर मोडिफाइड कराकर पटाखा छोड़ने वाली बुलेट को पकड़ा है बुलेट चालक ने मोके पर गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखाएं बुलेट को सीज़ कर दिया गया है । थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति साइलेंसर मोडिफाइड कराकर पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास करेगा उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *