संवादाता:- विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में “विशेष स्वच्छता माह” की शुरुआत की। निरंतर एक महीने तक चलने वाले इस महा अभियान की शुरुआत गंगा नगरी मुख्य मार्ग से की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित इस अभियान में शिवालिकनगर के प्रमुख कार्यकर्ता , सभासद, स्वच्छता दूत एवं टीम नगरपालिका उपस्थित रही।

