सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

ज्वालापुर ( परिपाटी न्यूज )/ विधानसभा ज्वालापुर के गांव डालूवाला कलां में हाथियों ने किसानो की फसलों को नष्ट कर दिया है। जिसकी सूचना मिलने पर बिशन सिंह ग्राम अध्यक्ष भाकियू (रोड) व चौधरी रजत रोड़ के नेतृत्व में वनविभाग के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे।वनविभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर किसानो के खेतो का जायजा लिया और हाथियों के द्वारा नष्ट की गयी/

फसलो को देखा और किसानो को आश्वासन दिया की जल्द ही यहां से हाथियों को ऊपर पार्क में भेजा जायेगा। ओर जो किसान का नुकसान हुआ है, उसका किसान को मुवाजा मिल जायेगा। मौके पर ग्राम अध्यक्ष बिशन सिंह डालूवाला कलां ,चौधरी रजत रोड़, युवा जिला उपाध्यक्ष भाई निर्मल सिंह, सुरेन्द्र प्रधान,टीनू कुमार,सोनू,जातिराम, सग्गू सिंह ,धूमसिंह, धर्मेद्र,यशपाल, बिट्टू रोड , जगपाल, समरजीत सिंह आदि किसान मोजूद रहे।सभी ग्राम वासियों ने चौधरी पदम सिंह रोड़ जिन्दाबाद,भारतीय किसान यूनियन रोड जिंदाबाद के नारे भी लगाये /
