
रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा 01 पुरुष को 10.55 ग्राम व 01 महिला को 8.32 ग्राम अवैध स्मैक मय वाहन स्कूटी संख्या UK08-AZ -8309 के साथ परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक

25.12.2023 को सप्तऋषि रोड तिराह हरिपुरकला रायवाला पर अचानक चैकिग के दौरान स्कूटी संख्या UK08-AZ –8309 को रोककर चैक किया गया उसमे बैठे एक पुरुष अभियुक्त के पास 10.55 ग्राम व महिला अभियुक्ता के पास 8.32 ग्राम स्मैक बरामद हुयी । बरामदगी के बाद अभियुक्तगणो को रायवाला पुलिस द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम ,जितेन्द्र तोमर पुत्र कृपाल सिह निवासी बिरला फार्म हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष प्रिति पत्नी जितेन्द्र तोमर पुत्र कृपाल सिह निवासी बिरला फार्म हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र- 23 वर्ष, बरामदगी विवरण, अभियुक्त जितेन्द्र के कब्जे से 10.55 ग्राम स्मैक बरामद । अभियुक्ता प्रिति के कब्जे से 08.32 ग्राम स्मैक बरामद । स्कूटी संख्या UK08-AZ -8309 बरामद ,पुलिस टीम- उ0नि0 बिनेश कुमार ,थाना रायवाला, हे0कानि0 307 राजीव ,थाना रायवाला, कानि0 755 कृष्ण प्रकाश ,थाना रायवाला, म0कानि0 619 गार्गी ,थाना रायवाला। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-274/23 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जायेगा ।