हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संवादाता विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार चोरी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।आपको बता दे क्षेत्र में सिडकुल की कंपनी के एचआर मैनेजर और प्रॉपर्टी डीलर की कार चोरी करने वाले दो कश्मीरी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार करके लाई है।
पुलिस के अनुसार विगत मार्च के महीने में शिवालिक नगर निवासी मनोज कुमार और अशोक कुमार निवासी टिहरी विस्थापित की कार चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की गई और 500 सीसीटीवी फुटेज देखे गए। बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि कार जम्मू कश्मीर के लाखनपुर के पास देखी गई है। जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। इस पर जम्मू कश्मीर पुलिस टीम रवाना हो गई। और पुलिस ने जम्मू कश्मीर की पुलिस की मदद से कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेख अरसूल पुत्र शेख अब्दुल निवासी सफाकदल अलहदीस मस्जिद के पास श्रीनगर कश्मीर और मोहम्मद उमर उर्फ उमर गुलाम मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद शाह निवासी कथोल करीरी बगोरा बारामूला कश्मीर बताया। पुलिस ने एक कार बरामद की है, जबकि दूसरी कार बरामद नहीं हो सकी है।दोनों आरोपियों को पुलिस ट्रांजिट रिमांड में लेकर हरिद्वार पहुंची है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथी आदिल पुत्र इरशाद अहमद निवासी बटवारा न्यू कॉलोनी श्रीनगर के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है जबकि दूसरी एक कार आरोपी आदिल के पास ही है।पुलिस टीम में
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
योगेश सिंह देव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,
विक्रम सिंह धामी, वरिष्ठ उप निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर,दीप कुमार, प्रभारी सीआईयू हरिद्वार,जहांगीर अली, प्रभारी सीआईयू रुड़की,प्रवीन सिंह रावत, प्रभारी चौकी औ0 क्षेत्र, कोतवाली रानीपुर,
हे0का0 सुन्दर, सीआईयू हरिद्वार,
कॉन्स्टेबल पदम, सीआईयू हरिद्वार,
वसीम, सीआईयू हरिद्वार,
हरवीर, सीआईयू हरिद्वार,
विवेक, सीआईयू हरिद्वार,
महिपाल, सीआईयू रुड़की,
रविन्द्र खत्री, सीआईयू रुड़की,
सन्तराम, कोतवाली रानीपुर,
शामिल रहे।

