हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /परमेंद्र नारायण( जिला क्राइम रिपोर्टर)
सभी साथियों को जय भीम साथियों जो सत्यम ऑटो कंपनी सिडकुल हरिद्वार में 4 साल पहले लगभग 300 मजदूरों को वेतन व्रद्धि को लेकर कंपनी से बाहर निकाल दिया गया था और वो लोग अपनी बहाली को लेकर पिछले 4 वर्षो से लड़ाई लड़ रहे थे। और अन्य संगठनों से भी मदद की गुहार लगा रहे थे और पिछले 25 दिन से वो लोग DM कार्यलय के पास धरना दे रहे थे जिनकी कोई सुनवाई नही हो रही थी फिर ये मामला मजदुरों के द्वारा भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांसीराम के संज्ञान में आता हैं और 5 तारिक को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लोग इन मजदूरों को कंपनी के मुख्य गेट पर लेकर आते हैं और वहीं धरने पर बैठ जाते हैं,जिसमें उत्तराखंड के दोनों प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ दिन रात वही पर डटे रहते हैं। जिससे कंपनी मैनेजमेंट को झुकने पर मजबूर कर दिया जाता हैं जिससे DM साहब और श्रम विभाग के द्वारा कंपनी और मजदूरों के बीच मे मध्यस्तथा कराकर मजदूरों की बहाली की मांग को मान लिया जाता हैं और सभी मजदूरों की बहाली के लिए शपथ पत्र जारी कर दिया गया उसके बाद 4 दिनों से लगातार चल रहे धरने प्रदर्शन को समाप्त किया गया। साथियों भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का काम बोलता हैं, शोषितों, वंचितों,पीड़ितों ,मजदूरों ,किसानों के सम्मान में भीम आर्मी , आजाद समाज पार्टी मैदान में, जय भीम जय आजाद समाज पार्टी।
#शिवकुमार_डिक्किन
विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर आजाद समाज पार्टी
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भीम आर्मी
