Spread the love

रिपोर्ट- अखिलेश तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

पीलीभीत पीपीएन। पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब तीन हजार संविदाकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसे लेकर कर्मचारियों की फीडिंग कराई जा रही है। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। 720 ग्राम प्रधान, 8881 ग्राम पंचायत सदस्य, 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 34 जिला पंचायत सदस्य के पद जिले में है। सभी पर एक ही दिन में मतदान होगा। 904 मतदान केंद्र और 2056 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1279302 है। सिर्फ बूथ पर ही 8224 कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा अन्य चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं में अफसर-कर्मचारी लगाए जाएंगे। कर्मचारियों की कमी आड़े न आए, इस वजह से संविदा कर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, अनुदेशक आदि को भी चुनाव संपन्न कराने को जिम्मेदारी दी जाएगी। करीब तीन हजार ऐसे कर्मचारियों को लगाया जाएगा। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि चुनाव में कर्मचारियों की संख्या को लेकर लगातार काम चल रहा है। फीडिंग भी कराई गई है। 
थैलों की पैकिंग का काम भी शुरू 
चुनाव में इस्तेमाल आने वाली चीजों को प्रत्येक बूथ पर मुहैया कराया जाता है। इसे संबंधित कर्मचारी को थैले में देते हैं। इन थैलों की पैकिंग भी शुरू हो गई है। थैले में मोमबत्ती, सुतली, धागा, सूजा, गोंद, ऑलपिन, लाट, सुई धागा समेत 79 तरह की चीजें है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *