हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ / विजेंद्र सिंह सैनी( जिला चीफ ब्यूरो)
पीपीएन हरिद्वार:-हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए रात्रि गश्त/ चेकिंग के दौरान चंडी चोकी के पास रुकसाना पत्नी सद्दीक निवासी जसपुर उधम सिंह नगर को 67 ग्राम स्मेक के साथ 8/21एसडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये कीमत है पूछताछ पर महिला ने बताया कि वह यह माल बरेली से लाकर देहरादून में बेचती है इस संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
श्यामपुर थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्ता के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में।
थानाध्यक्ष श्यामपुर – अनिल चौहान,
चौकी प्रभारी चंडी चोकी – गजेंद्र रावत,
महिला कॉन्स्टेबल सिम्पल,पायल चौहान शामिल रहे।
