
रिपोर्ट देवेंद्र जोहरी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
हरिद्वार पीपीएन। हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को लेकर हरिद्वार मेयर के खिलाफ की नारेबाजी,

भूपतवाला पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि महाकुंभ 2021 पूरे जोरों पर है, जबकि स्वच्छता को देखकर के हर जगह ऐसा लगता है कि हरिद्वार मेयर, विकास कार्य करने में असफल है, नगर में सबसे बड़ी चीज होती है सफाई वह कहीं देखने को नहीं मिल रही है, पूरे हरिद्वार में जहां भी देखो गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि मेला प्रशासन अपने अन्य काम में लगा हुआ है, जिम्मेदारी महापौर की बनती है किस शहर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए, मगर ऐसा लगता है उन्होंने सफाई के नाम पर आंख में पट्टी बांध रखी है,

आज सफाई अभियान को लेकर सैकड़ों लोगों ने हरिद्वार महापौर के खिलाफ नारेबाजी की, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सफाई अभियान शुरू नहीं किया गया तो जनता उनके खिलाफ सड़क पर उतारू होगी।