Spread the love

संवाददाता- जतिन शर्मा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने आज मेलाधिकारी दीपक रावत से मेला नियंत्रण भवन में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मेलाधिकारी को श्री गंगा सभा की ओर से 25 फरवरी को धर्म ध्वजा यात्रा, जो सुबह दस बजे से कुशावर्त घाट से प्रारंभ होगी।

ब्रह्म कुंड हरकी पैड़ी के प्रांगण में धर्म ध्वजा स्थापित होगी, के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण पत्र दिया। पदाधिकारियों ने मेलाधिकारी को रूद्राक्ष की माला पहनाई और शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। साथ ही उनसे धर्म ध्वजा यात्रा व स्थापना कार्यक्रम के लिए जरूरी प्रबंध करने का भी अनुरोध किया। मेलाधिकारी से मिलने वालों में श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उप सभापति सुरेंद्र सिखोला, करूणेश मिश्रा, शैलेष खैरवाल, वैभव विद्याकुल, यतेन्द्र सिखोला, उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल, नीतीश सिखोला, क्षितिज गौतम आदि शामिल थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *