Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- परमेंद्र नारायण

आज 17 फरवरी को बहादराबाद का टोल प्लाजा चालू होने पर लम्बा जाम लग गया जिससे लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा और वहीं दूसरी तरफ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया क्षेत्र के लोगों का यह कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में जो लोग अपने वाहनों को लेकर इस टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं तो उन लोगों से टोल टैक्स न लिया जाए और बड़ी जद्दोजहद के बाद टोल प्लाजा के अधिकारी इन शर्तों को मान गए 15 किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा इसके लिए लोकल क्षेत्र में रह रहे लोगों को आधार कार्ड दिखाकर 3 महीने के लिए फ्री पास दिया जायेगा और 3 महीने के बाद यह पास रिन्यूअल होता रहेगा उपस्थित रहे ज्वालापुर क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठौड़, राव आफाक अली ,मुकुल चौहान, वीर प्रताप चौहान, नीरज चौहान, प्रताप प्रधान, रामू चौहान, कृष्ण कुमार (लल्ला) प्रधान, चंदन चौहान, अमित चौहान, रेशू चौहान , संजय चौहान उपप्रधान ,तेल्लू राम पूर्व प्रधान, देशदीप चौहान, राजवीर सिंह चौहान आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP