हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- सुमित कुमार सैनी
भगवानपुर ग्राम माजरी में सरकारी स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी की भूमि पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष के राजबाला सैनी के पति अश्वनी सैनी के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसकी सूचना सुमित सैनी ने गाँव वालों को साथ ले जा कर खंड शिक्षा अधिकारी व SDM महोदय रुड़की को 17/12 /2020 को कर दी थी उसके बाद इसकी पैमाइश 27/01/ 2021 में हुई / जो पैनल एसडीम महोदय ने पैमाइश के लिए भेजा था /उन्होंने वह रिपोर्ट एसडीएम महोदय को 28/01/ 2021 को दे दी थी लेकिन अभी तक 20 दिन हो गए एसडीएम महोदय के द्वारा इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया जिससे कि गांव में बहुत रोष है / व अश्वनी पुत्र कैलाश चंद के द्वारा जो कब्जा किया गया है वह अवैध कब्जा ठहराया गया है। तथा व अश्वनी पुत्र कैलाश चंद नलकूप सरकारी विभाग में कार्यरत होने के बाद भी उन्होंने सरकारी संपत्ति को कब्जा कर लिया है। जिसे सभी ग्राम वासियों ने सरस्वती के मंदिर को छुड़ाने के लिए उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । वह शिक्षा विभाग भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि उसकी पत्नी राजबाला सैनी जो कि वर्तमान में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पिरान कलियर है और बीजेपी की सरकार होने के कारण यह मामला दबाया जा रहा है और अधिकारियों के द्वारा सरकारी स्कूल की संपत्ति पर कब्जा कराया जा रहा है ।समस्त ग्राम वासियों का यह कहना है कि विद्यालय की भूमि को जल्द से जल्द मुक्त कराया जाये।
