Spread the love

संवाददाता- दीपक तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

रेहड़ पीपीएन। रेहड़ थाना क्षेत्र में बादीगढ़ चौराहे पर लम्बे समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी का पुन: जीर्डोद्धार कर जिला पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया। क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कप्तान डॉक्टर धर्मवीर के द्वारा पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज को भी नियुक्त किया गया जिसमें चौकी इंचार्ज के रूप में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को चौकी इंचार्ज बनाया गया,

आपको बता दें जब से जनपद बिजनौर में पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह आए हैं तब से अपराध में तेजी से कमी आई है, और जनपद निवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसमें उनकी अच्छी नीति और कार्य करने का सही तरीका इस काम में कारगर सिद्ध हो रहा है, जहां पर नई चौकी या थाने की आवश्यकता है डॉ धर्मवीर सिंह ऐसे कार्यों को करने में देरी नहीं लगाते साथ ही अपने सुरक्षा कर्मियों की छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी समस्याओं का खास ध्यान रखते हैं, रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ़ में बनी नयी चौकी से आसपास के निवासी बहुत खुश हैं और पुलिस प्रशासन की सराहना कर रहे हैं, पुलिस चौकी जीर्डोद्धार के शुभारंभ पर मौजूद रहे चेयरमैन गुरविंदर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर भारत सिंह, बबली चौहान, रोहताश सिंह, रघुवीर सिंह, नासिर अहमद, राजीव सिंह पुष्पेंद्र जी आदि।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *