

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज। जहां लोगों की संख्या कम रही। वहीं आसमान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। सुबह नौ बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइनें लगने लगीं। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगवा कर मतदान सुचारू रूप से शुरु कराया। पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर सोमवार को

मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। बिजनौर में छह बजे तक 66.73 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं इससे पहले शाम पांच बजे तक 65.89 फीसदी मतदान हुआ। बिजनौर की आठ सीटों पर वोटिंग हुई है। उधर, बिजनौर जिले में शाम पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ है। 9 बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइन लगा दी।शुरुआती दो घंटों में 9 बजे तक केवल 9% वोटिंग हो पाई थी। 9 बजे धूप खिल उठी। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने शुरू हो गई। विधानसभा सभा के लिए सोमवार को मतदान जारी है। समान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। बिजनौर के नगीना में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 294 पर सुबह एक घंटा ईवीएम खराब रही, इस कारण मतदान प्रभावित हुआ, मतदाता बिना मतदान के ही लौट गए। मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई और घर-घर मतदाता पर्ची भिजवाने का काम किया गया। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर आमने-सामने की लड़ाई नजर आ रही है। जिलेभर में 26.90 लाख मतदाता हैं। पिछली बार 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले बिजनौर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर तीन बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर एक बजे तक 44.03 फीसदी मतदान हुआ और जबकि बिजनौर में एक बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। कंट्रोल रूम पर सबसे पहली शिकायत बढ़ापुर विधान सभा से आई जिसमें बूथ नंबर 1 से लेकर 11:00 पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांटने की बात कही गई। बिजनौर जिले की आठों विधानसभा में यूं तो करीब 25 प्रत्याशियों में से ही आठ विजेता निकलने हैं।