Spread the love

संवादाता विजेंद्र सिंह सैनी

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़-कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नहर पटरी राणा फैक्ट्री के पास से एक अभियुक्त को आल्टों कार में अवैध नशे (मनो प्रभावी इंजेक्शन) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र मौहम्मद सफी निवासी ग्राम बेडपुर पिरान कलियर हरिद्वार द्वारा अवैध नशीले मनो प्रभावी इंजेक्शनों की खरीद फरोख्त करना स्वीकार किया गया। मौके पर बरामद माल मनोप्रभावी इंजेक्शनों को ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मनो प्रभावी व एनडीपीएस के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में होना बताया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP