Spread the love

पत्रकार मौ: दानिश

हरिद्वार पीपीएन:-नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की मांग पर आज नगर पालिका क्षेत्र में आए यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गंग नहर बहादराबाद शिवालिक नगर वार्ड नंबर 5 के निकट एक घाट बनाने की घोषणा की। इस घोषणा से बी० एच० ई० एल, सिडकुल व संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र शिवालिक नगर के पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ पूजा के लिए भारी सुविधा होगी। वही नवोदय नगर, रामधाम ,सुभाष नगर व टीहरी विस्थापित कॉलोनी की आंतरिक सड़कों के लिए लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति करते हुए मा० मुख्यमंत्री जी ने निर्माण की घोषणा की।साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित नवोदय नगर के छठ मईया पार्क का लोकार्पण आज कार्यक्रम में किया।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इन सभी

घोषणाओं, छठ मईया पार्क के लोकार्पण एवं नगर पालिका क्षेत्र आगमन पर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्मृति चिन्ह देकर व शॉल उढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड समय के अंदर वह ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिनकी मिसाल राजनीति में जल्दी से देखने को नहीं मिलती।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने नगर पालिका को उत्तराखंड में एकमात्र गार्बेज फ्री नगर पालिका केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए जाने पर राजीव शर्मा की पीठ थपथपाई।एवं नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा की।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *